डिजिटल डेस्क : प्रेमी के शादी करने से इनकार कर देने पर केरल के तिरुवनन्तपुरम में 26 वर्षीय एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। क्योंकि उसके परिवार दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाया ।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर शहाना सरकारी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में Post graduate की पढ़ाई कर चुकी थी । अपने परिवार के साथ रहने वाली शहाना की शादी रुवाइज के साथ तय हुई थी । 

डॉ. शहाना के परिवार ने आरोप लगाया है कि रुवाइज के परिवार ने दहेज में 150 पाउंड सोना , 15 एकड़ जमीन और एक BMW कार की मांग की थी। जब डॉ. शहाना के परिवार ने कहा कि वे मांग को पूरा नहीं कर सकते हैं, तो रुवाइज के परिवार ने शादी रद्द कर दी। इससे पहले शहाना का परिवार 50 पाउंड सोना, 50 लाख की रूपये संपत्ति और एक कार देने के लिए सहमत हुई थी लेकिन रुवाइज के परिवार इस बात पर राजी नहीं हुआ और शादी से पीछे हट गए । जिसके कारण डिप्रेशन का शिकार हुई डॉ. शहाना ने आत्महत्या कर ली। उनके अपार्टमेंट से मिले एक सुसाइड नोट में लिखा था, "हर कोई केवल पैसा चाहता है"।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने डॉक्टर शहाना की मौत की जांच का आदेश दिया हैं। पुलिस ने मेडिकल पीजी एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रुवाइज ईए के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें हिरासत में भी लिया गया है ।